दुनिया का सबसे ऊँचा पर्वत, जहाँ से बादलों को भी छु सकते है

आज के इस पोस्ट में हम जानेंगे विश्व के सबसे ऊंचे पर्वत श्रेणियों के बारे में, पर्वत भूमि का पांचवां भाग घेरते हैं और ये प्रत्येक महाद्वीप में उपस्थित हैं। पूरी पृथ्वी पर लगभग लगभग 109 पर्वत हैं और इन सभी पर्वतों में से अधिकतर पर्वत भारतीय उपमहाद्वीप और तिब्बत की सीमा पर स्थित है इनमें से कुछ पर्वत मध्य एशिया में भी स्थित है लेकिन इन सभी पर्वत श्रेणियों में सबसे ऊंचा पर्वत कौन सा है?

हिमालय की सबसे ऊँची पर्वत श्रेणी?

हिमालय का अर्थ होता है हिम+ आलय  हिम का अर्थ होता है बर्फ और आलय का अर्थ होता है घर इसे पूरा पढ़ें तो समझ में आए आता है कि बर्फ का घर अर्थात वह स्थान जहां पर केवल बर्फ ही बर्फ रहती है।  हम में से कई लोग सोचते हैं कि हिमालय केवल एक पर्वत है परंतु हिमालय किसी एक पर्वत का नाम नहीं है यह पूरी की पूरी एक पर्वत श्रृंखला का नाम है, जो भारतीय उपमहाद्वीप से होते हुए उत्तर में और तिब्बत के पठार से दक्षिण और पश्चिम में फैले हुए हैं। जिन्हें आपने के चित्रों के सहायता से देख सकते हैं। 

एवरेस्ट पर्वत
mount-everest

एवरेस्ट पर्वत / देव गिरी पर्वत

एवरेस्ट पर्वत जिसे संस्कृत में देव गिरी पर्वत के नाम से जाना जाता है, यह पर्वत पूरे विश्व में सबसे ऊंचा पर्वत शिखर है जिसकी ऊंचाई 8848.76  मीटर है। यह पर्वत हिमालय का सबसे ऊंचा हिस्सा माना जाता है। यह पर्वत नेपाल में स्थित है, परंतु वर्तमान में यह पर्वत चीन के द्वारा विवादों में घिरा हुआ है। इस पर्वत को आप गूगल मैप की सहायता से इस कोऑर्डिनेट 27°59′17″N 86°55′31″E पर देख सकते हैं। इस पर्वत की सबसे खास बात यह है कि यह प्रतिवर्ष 2 सेंटीमीटर के हिसाब से बढ़ रहा है।

यह भी पढ़ें – समुद्री खोजी बनकर करोड़ों कमा सकते हैं आप

महाद्वीपों के आधार पर स्थित विश्व के सर्वोच्च पर्वत चोटियों का विवरण निम्नलिखित है –

  • एशिया महाद्वीप की सबसे ऊंची पर्वत श्रेणी माउंट एवरेस्ट है।
  • यूरोप के सबसे ऊंची पर्वत श्रेणी का नाम माउन्ट एल्ब्रुश है।
  • उत्तरी अमेरिका की सबसे ऊंची पर्वत श्रेणी का नाम माउन्ट मैकिन्ले है।
  • दक्षिणी अमेरिका की सबसे ऊंची पर्वत श्रेणी माउन्ट एकांकागुआ है।
  • अफ्रीका की सबसे ऊंची पर्वत श्रेणी माउन्ट किलिमंजारे है।
  • ऑस्ट्रेलिया की सबसे ऊंची पर्वत श्रेणी माउन्ट कास्यूस्को है।
  • अंटार्कटिका की सबसे ऊंची पर्वत श्रेणी वेन्सन मैसिफ है।

पर्वत और पहाड़ी से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण जानकारियां 

जिन पर्वतों की ऊँचाई समुद्र तल से 1000 मीटर से कम होती हैं, उन्हें पहाड़ी (Hill) कहा जाता है। जबकि जिन पर्वतों की ऊँचाई समुद्र तल से 1000 मीटर से अधिक होती है, उन्हें पर्वत (Mountain) कहा जाता है।

mount-everest
mount-everest

पर्वत मुख्यत: चार प्रकार के होते हैं –

  • वलित पर्वत अथवा मोड़दार पर्वत
  • ब्लॉक पर्वत
  • ज्वालामुखी पर्वत
  • अवशिष्ट पर्वत

पर्वत कैसे बनते हैं?

पर्वतों के बनने के भिन्न-भिन्न तरीके होते हैं। सभी पर्वत एक जैसे तरीकों से नहीं बनते हैं। कुछ पर्वत ज्वालामुखी के विस्फोट से निकलने वाले लाओ से बनते हैं, कुछ पर्वत भूकंप के कारण बन जाते हैं जबकि कुछ पर्वत धरती के अंदर टेक्टोनिक प्लेट्स के एक दूसरे से टकराव के कारण बनते हैं। उनके कुछ उदाहरण इस प्रकार से है…

वलित पर्वत (Fold mountains)  

जब धरती के अंदर टेक्टोनिक प्लेट्स एक दूसरे से टकराते हैं, तब एक प्लेट दूसरी प्लेट के ऊपर एक लेयर की तरह बना लेता है और परिणाम स्वरूप वलित पर्वत का निर्माण होता है। हिमालय पर्वत वलित पर्वत का एक सबसे बड़ा उदाहरण है।

अवशिष्ट पर्वत (Residual mountain)

चट्टानों के अपरदन के फल स्वरुप निर्मित होने वाले पर्वत अवशिष्ट पर्वत (Residual mountain) कि श्रेणी में आते हैं। विंध्य पर्वत श्रृंखला इसका सबसे बड़ा उदाहरण है।

ब्लॉक पर्वत (Block mountain)

जब मध्य भाग नीचे धंस जाता है और आस पास के भू आकृतियाँ ऊंचे उठ जाते हैं, तो वो धीरे धीरे ब्लॉक पर्वत का निर्माण करते हैं। ब्लॉक पर्वत (Block mountain) पर एक उदाहरण है साल्ट रेंज पर्वत। 

ज्वालामुखी पर्वत (Volcanic mountains)

ऐसे पर्वत जो ज्वालामुखी विस्फोट के बाद बाहर निकले लावा से बनते हैं उन्हें ज्वालामुखी पर्वत (Volcanic mountains) कहा जाता है। किलिमंजारो पर्वत इन उदाहरणों में से एक है। 


आशा है पहाड़ों से जुड़ी यह जानकारी आपके ले काफी ज्ञानवर्धक साबित हुई होगी। ऐसे ही ज्ञानवर्धक पोस्ट को पढ़ने के लिए आप हमसे हमारे वेबसाइट अथवा सोशल मीडिया के माध्यम से जुड़ सकते हैं। 

Leave a Comment